General Science Question In Hindi -PART - 2
1 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1 जीवो के प्रत्येक समूह के पोषी स्तर में एक से
दुसरे तक उर्जा स्थानान्तरण की संरचना , पारिस्थितिकी पिरामिड कहलाती है |
2 परिश्तितिकी पिरामिड में तृतीय पोषी स्तर को तृतीयक
उपभोक्ता कहते है |
3 पारिस्थितिकी पिरामिड की संकल्पना प्रो. रेनडुबोस
ने प्रस्तुत की थी |
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा सही है
- केवल 1
- केवल 1 और 2
- केवल 1 और 3
- 1 , 2 और 3
2 मानव प्रजातियों के वर्गीकरण के लिए निम्नलिखित में
किस कसौटी का उपयोग नहीं किया जाता है ?
- नेत्र
- नासिका
- काल
- केश
3 विटामिन के विषय में निम्नलिखित में से कौन से कथन
सही है ?
1 शरीर में संयोजी ऊतक के निर्माण के लिए विटामिन c
आवश्यक है |
2 नेत्र वर्णक के संश्लेषण के लिए विटामिन D आवश्यक
होता है |
3 RBC की परिपक्वता में विटामिन B12 सहायक होता है |
4 आंत्र से अवशोषित कैल्शियम को उपयोग में लाने के
लिए विटामिन C आवश्यक है |
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर दीजिए
- 1 और 2
- 1 और 3
- 2 और 4
- 1 और 4
4 जब गहरे समुद्र की मछलिया समुद्र की सतहे पर लाइ
जाती है , तो उनके शरीर फट जाते है | ऐसा इसलिए होता है , क्योंकि उनके शरीर में
खून :
- बहुत तेज गति से बहता है |
- बहुत तेज दाब पर बहता है |
- बहुत धीमी गति से बहता है |
- बहुत धीमे दाब पर बहता है |
5 कंप्यूटर द्वारा यंत्रो का प्रयोग कर शल्य –चिकित्सक
नाजुक शल्य – क्रिया कर सकते है | इस तकनीक को क्या कहते है ?
- रोबोटिक्स
- अनुकार
- पूर्वानुमान
- कंप्यूटर विधि ( फोरेन्सिक)
6 भोथरे चाक़ू से चीजो को काटना मुश्किल है क्योंकि ?
किसी दिए गए बल के लिए चाक़ू द्वारा लगाया गया दाब
उसके भोथरेपन में वृद्धि के साथ साथ बढ़ता है |
किसी दिए गए बल के लिए चाक़ू द्वारा लगाए गया दाब को
चाक़ू की तेज धार km कर देती है |
किसी दिए गए बल के लिए दाब को भोथरा चाकू कम कर देता
है |
भोथरा चाकू प्रतिच्छेद क्षेत्र को कम कर देता है |
7 प्रोबायोटिक खाध से सम्बन्ध निम्नलिखित कथनों पर
विचार कीजिए :
1 प्रोबायोटिक खाद्ध अंत्र फ्लोरा के अनुरक्षण में
सहायता देता है |
2 प्रोबायोटिक खाद्ध में सजीव जीवाणु विधमान होते है
, जो मानव के लिए लाभकारी माने जाते है |
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा सही है ?
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2 दोनों
- कोई नहीं
8 आयोडिनीकृत नमक क्या है ?
- पोटेशियम आयोडाइड और साधारण नमक का मिश्रण
- आणविक आयोडीन और साधारण नमक का मिश्रण
- पोटेशियम आयोडाइड और साधारण नमक के सम्मिश्रण से बना योगिक
- आणविक आयोडीन और साधारण नमक से बना योगिक
9 निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन सही है ?
- प्रकाश किनिली तरंगे , बैंगनी तरंगे की तुलना में अधिक प्रकिर्णित होती है , जिनके कारण आकाश नीला दिखाई देता है न की बैंगनी |
- वायुयान के विशेष रबर के टायरो को थोडा सुचालक बनाया जाता है |
- ज्वलनशील पदार्थो को ले जाने वाले वाहनों में प्रायः जमीन से छूती हुई धातु से बनी रस्सी बांधी जाती है |
- गीले बालो में घुमाया हुआ कंघा कागज़ के छोटे टुकड़े को आकर्षित नहीं करता है |
10 बोतले के लेबल पर कुछ सॉफ्ट ड्रिंक दावा करते है
कि वे अम्लीयता नियामक है | वे अम्लीयता का नियमन किसका प्रयोग कर करते है ?
- कार्बन डाईऑक्साइड
- बाईकार्बोनेट लवण
- 1 और 2 दोनों
- कार्बन डाईऑक्साइड तथा चुना
ANSWER SHEET
Question no. 1 – 1
जीवो का प्रत्येक समूह एक पोषी स्तर होता है जिसमे
उर्जा एक पोषी स्तर से दुसरे पोषी स्तर तक स्तान्तरित होती रहती है | इस संरचना को
पारिस्थितिक पिरामिड कहते है | इस संरचना को पारिस्थितकी पिरामिड कहते है और
पारिस्थितिक पिरामिड की सकल्पना प्रो. सी. ई. इन्टन ने प्रस्तुत की थी | यह भी
ध्यान रहे की प्रथम पोषी स्तर उत्पादक होता है | द्वितीय पोषी स्तर प्राथमिक
उपभोक्ता , तृतीय पोषी स्तर द्वितीयक उपभोक्ता और चतुर्थ पोषी स्तर तृतीयक
उपभोक्ता होता है | अतः केवल कथन 1 सही है |
Question no. 2 – 3
मानव प्रजातियों के लिए वर्गीकरण के लिए निम्न कसौटी
का उपयोग किया गया है |
1 त्वचा का रंग
2 बालो की बनावट
3 कद 4 कपाल
5 नेत्र 5 केश
Question no. 3 – 2
शरीर में संयोजी ऊतक के निर्माण के लिए विटामिन C
आवश्यक है | यह शरीर का कोशिकाओ को बाँध के रखता है | इससे शरीर को ब्लड वैसेल्स
मजबूत बनता है |
नेत्र वर्णक के संश्लेषण के लिए विटामिन A आवश्यक
होता है |
RBC के निर्माण में विटामिन B- 12 प्रमुख भूमिका
निभाता है |
विटामिन D वसा में घुलनशील विटामिन के समूह में आता
है और शरीर में कैल्शियम तथा फोस्फेट के अवशोषण को बढ़ता है |आंत्र से अवशोषित कैल्शियम
को उपयोग में लाने के लिए विटामिन D आवश्यक है |
Question no. 4 – 2
जब गहरे समुद्र की मछलियाँ समुद्र की सतह पर लाइ जाती
है तो उनके शरीर फट जाते है क्योंकि उनके शरीर में खून बहुत तेज दाब पर बहता है |
इस प्रकार बाहर लाए जाने पर मछलियाँ पर ब्राहा दबाव आंतरिक रक्त के दबाव से कम हो
जाता है , जिससे उनके शरीर से खून निकलने लगता है |
Question no. 5 – 1
कंप्यूटर द्वारा यंत्रो का प्रयोग कर शल्य चिकित्सक
नाजुक शल्य – क्रिया कर सकते है |इस तकनीक को रोबोटिक्स कहते है |सभी रोबोट्स में
चलनशील ढांचा एवं स्व- नियंत्रण का प्रयोग होता है|
Question no. 6 – 3
भोथरे चाकू से चीजो को कटना मुश्किल होता है , क्योंकि
किसी दिए गए बल के लिए दाब को भोथरा चाकू कम देता है | किसी सतह की प्रति इकाई
क्षेत्रफल पर कार्य कर रहा बल दाब कहलाता है | भोथरे चाक़ू का क्षेत्रफल , तेज चाकू
से अधिक होने के कारण उसका दाब कम होता है, जिसके कारण चीजो को कटना मुश्किल होता
है |
Question no. 7 – 3
Question no. 8 – 1
आयोडीनकृत नमक पोटेशियम आयोडाइड एवं साधारण नमक का
मिश्रण होता है | सोडियम क्लोराइड को साधारण नमक कहा जाता है |
Question no. 9 – 1
Question no. 10 – 1