General Science Question In Hindi - Part -1
General Science Question In Hindi - Part -2
1 हाइड्रोजन के बारे में निम्नलिखित
में से कौन सा कथन सही है ?
1 हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक है , जिनमे प्रोटीयम
सर्वाधिक आम है |
2 हाइड्रोजन आयन विलयन में स्वतंत्र रूप में विधमान
होता है |
3 डाईहाइड्रोजन अपचायक के रूप में कार्य करती है |
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उतर चुनिए |
- 1 , 2 और 3
- केवल 1
- केवल 1 और 3
- केवल 3
2 वे तरंग , जो वैज्ञानिक को भूमि की आंतरिक संरचना
को समझने में मदद करती है , कौन सी है ?
- प्राथमिक तरंगे
- द्वितियक तरंगे
- पृष्ठकीय तरंगे
- अनुदैघर्य तरंगे
3 मानव नेत्र एक कैमरे के समान है | अतः इसमे एक लेंस
निकाय है | नेत्र लेंस क्या बनाता है ?
- दृष्टिपटल पर पिण्ड का सीधा या उर्ध्वाधर , वास्तविक प्रतिबिम्ब
- दृष्टिपटल पर पिण्ड का प्रति लोमित , आभासी प्रतिबिम्ब
- दृष्टिपटल पर पिण्ड का प्रति लोमित , वास्तविक प्रतिबिम्ब
- आइरिस पर पिण्ड का सीधा या उर्ध्वाधर , वास्तविक प्रतिबिम्ब
4 भारत में अधिकाँश प्राकृतिक गैस का उत्पादन
निम्नलिखित में से कंहा से किया जाता है ?
- आन्ध्र प्रदेश तट से
- गुजरात तट से
- बम्बई हाई से
- तमिलनाडु से
5 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1 दुग्ध मेखला , हमारी मन्दाकिनी के निकटतम है |
2 धूमकेतु की पूंछ हमेशा सूर्य से विपरीत दिशा में
फैली होती है |
3 पृथ्वी पर जीवन की उत्पति कार्बनिक अणुओ से हुई है
|
4 निहारिका , अंतरातारकीय गैस और धुल से बना हुआ बादल
है |
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा सही है ?
- 2 , 3 और 4
- केवल 1 और 2
- 1 , 3 और 4
- 1 , 2 और 4
6 निम्नलिखित कथनों/ उपयोगो पर विचार कीजिए :
1 कॉपर सल्फेट
2 हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
3 ब्लीचिंग पाउडर
4 मरक्यूरिक क्लोराइड
5 आयोडीन
उपर्युक्त में से किनका कीटनाशक के रूप में उपयोग
किया जाता है ?
- केवल 1 और 4
- केवल 2 , 3 और 4
- केवल 1 , 3 , 4 और 5
- केवल 1 , 2 और 5
7 गुरुत्वाकर्षण बल हमारे जीवन में किस प्रकार सहायक
है :
- यह भार बताने में सहायक होता है अतः वस्तुओ को उनके भार के अनुसार बेचना संभव होता है |
- हम पृथ्वी के घूर्णन का अनुभव नहीं करते |
- यदि यह न होता ओ पृथ्वी के घूर्णन से उत्पन्न केन्द्रापसारी बल के द्वरा हम फेंक दिए जाते है और हवा में लटके होते |
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
8 सूर्य उर्जा को विधुत चुम्बकीय विकिरण के रूप में
उत्सर्जित करता है | निम्नलिखित ने सौर उर्जा के निर्माण में सहायता प्रदान की है
| उन्हें , चक्र के प्रारंभ होने से शुरू करते हुए , सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए
|
बहुत अधिक्ताप और दाब पर हाईड्रोजन , हीलियम में बदल
जाता है |
उर्जा , सूर्य की सतह की ओर जाती है |
उर्जा की अपार मात्रा नाभिकीय संलयन द्वारा जनित होती
है |
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- 1 , 2 , 3
- 2 , 3 , 1
- 3 , 2 , 1
- 1 , 3 , 2
9 हार्मोन्स व् विटामिन में मूल अंतर है
- हार्मोन्स शरीर के अन्दर ही उत्पन्न होते है जबकि विटामिन शरीर के बाहर से प्राप्त होते है |
- उपापचयो हेतु हार्मोन्स आवश्यक है जबकि विटामिन उपापचय में रुकावट डालते है |
- वृद्धि के लिए हार्मोन्स आवश्यक है जबकि विटामिन ज्यादा जरुरी नहीं है |
- हार्मोन्स एंजाइम ही होते है जबकि विटामिन प्रोटीन होते है |
10 निम्नलिखित में से कौन सा प्रदार्थ , सामान्य
स्थितियों में , किसी स्वस्थ व्यक्ति के मूत्र में से कभी उत्सर्जित नहीं होता ?
- यूरिया
- सोडियम
- अमीनो अम्ल
- पोटेशियम
ANSWER SHEET
Question no. 1 – 3
Question no. 2 – 1
प्राथमिक तरंगे , वैज्ञानिको को भूमि की आंतरिक
संरचना को समझने में मदद करती है | ये तरंगे पृथ्वी के अन्दर प्रत्येक माध्यम से
होकर गुजरती है | ये अनुदैघर्य तरंगे है एवं ध्वनि तरंगे की भांति चलती है |
Question no. 3 – 3
मनुष्य की आँख के द्वारा वस्तु का उल्टा एवं वास्तविक
प्रतिबिम्ब रेटिना पर बनता है | प्रतिबिम्ब बनने का सन्देश दृकतंत्रिकाओ द्वारा
मस्तिष्क को पंहुचता है |
Question no. 4 – 3
भारत का लगभग 70 % प्राकृतिक गैस का उत्पादन पश्चिमी
अपतटीय क्षेत्र के बम्बई हाई से किया जाता
है |
Question no. 5 – 1
दुग्ध मेखला हमारी मंदाकिनी का हिस्सा है |
Question no. 6 – 3
प्रश्नगत योगिको में कॉपर सल्फेट , ब्लीचिंग पाउडर ,
मरक्यूरिक क्लोराइड , सल्फर और आयोडीन का प्रयोग कीटाणुनाशक के रूप में किया जाता
है , जबकि हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का प्रयोग क्लोरिन बनाने , अम्लराज बनाने , रंग
बनाने तथा क्लोराइड लवण के निर्माण में किया जाता है |
Question no. 7 – 3
Question no. 8 – 4
सूर्य के केंद्र पर दाब एवं ताप बहुत उच्च होते है ,
जिससे हाइड्रोजन के नाभिक संलियत होकर हीलियम नाभिक में बदल जाते है | इस
प्रक्रिया में अपार नाभिकीय उर्जा उत्सर्जित होती है , जो सूर्य की सतह की ओर आ
जाती है |
Question no. 9 – 1
Question no. 10 – 3
अमीनो अम्ल एक जैविक/ जीवांश कंपाउंड होता है जो
गुर्दे (किडनी) में नेफ्रोन के ग्लोमेनुली कोशाओ से रिपैल्ड होता है | अतः यह मूत्र
में नहीं होता है |
for more visit this link.
UPSC MOCK TEST - GENERAL SCIENCE