In this blog post some history question in hindi ,This history question in hindi is collect question ancient history, medieval history and modern history.
History Question In Hindi
1 मौर्य काल में सिक्के ढालने के लिए निम्नलिखित में किन पदार्थो का उपयोग
किया जाता था ?
- स्वर्ण एवं चांदी
- चांदी एवं ताम्र
- ताम्र एवं कांसा
- स्वर्ण एवं ताम्र
2 निम्नलिखित चीनी यात्रियो में से किसने हर्षवर्धन और कुमार भास्कर वर्मा के
राज्यों की यात्रा की थी ?
- ईत्सिंग
- फाहान
- हेनसांग
- शुन शुयुन
3 निम्नलिखित में से किस कारण से मुहम्मद बिन तुगलक का प्रतिक मुद्रा को
प्रचलन में लाने का प्रयोग सफल नहीं हो सका ?
- विदेशी व्यापारियों द्वारा प्रतिक सिक्को का बहिष्कार
- प्रतिक सिक्के ढालने हेतु तांबे की कमी
- जाली सिक्को की वृहत पैमाने पर ढलाई
- प्रतीक मुद्रा की निकृष्ट गुणवत्ता
4 वैदिकयुगीन इतिहास का प्रधान स्त्रोत है :
- श्रुति
- जातक
- पुराण
- राजतारंगिनी
5 लॉर्ड कर्जन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन सही है ?
- कांग्रेस के प्रति उनकी पूर्ण सहानुभूति थी |
- उन्होंने सहायक संधि प्रारंभ की
- वे भारत के वाइसराय के रूप में लॉर्ड कैनिंग के उतराधिकारी बने |
- उन्होंने ढाका , चिटगांव और राजनीती और राजशाही के भागो को बंगाल के प्रान्त से अलग किया और उन्हें असम में मिला दिया |
6 सिन्धु सभ्यता के निम्नलिखित शहरों में से कौन सा एक जल प्रबंधन के लिए जाना
जाता था ?
- लोथल
- मोहनजोदड़ो
- हड़पा
- धोलावीरा
7 ऋग्वेद है :
- स्तुतियो का संग्रह
- गीतों का संग्रह
- बलि सम्बन्धी तरीको का संग्रह
- वशीकरण व् जादू – टोनो का संग्रह
8 महात्मा गाँधी के लिए सत्याग्रह :
1 एक राजनितिक बल है |
2 जीवन दर्शन है |
3 कर्म की विचारधारा है |
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उतर चुनिए
- केवल 1 और 2
- केवल 2 और 3
- केवल 1 और 3
- 1 , 2 और 3
9 जैन साहित्य के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1 जैन के पवित्र ग्रन्थ सिद्धांत या आगम के रूप में जाने जाते है |
2 आधतन जैन ग्रंथो की भाषा पालि की एक पूर्वी बोली है जिसे अर्धमागधी कहते है
|
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा सही है ?
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2 दोनों
- इनमे से कोई नहीं
10 सभा और समिति संस्थाए थी ?
- आर्यों की
- अरबो की
- कुषाणों की
- हूणों की
ANSWER SHEET
Question no. 1 – 1
मौर्यों के शासन काल में सिक्के ढलने के लिए स्वर्ण
एवं चांदी का प्रयोग किया जाता था | मौर्य वंश का संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य था |
घनानंद को हराने में चन्द्रगुप्त की मदद चाणक्य ने की जो बाद में चन्द्रगुप्त
मौर्य के सेनापति बने |
Question no. 2 – 3
हेनसांग एक चीनी यनरी था म जिसने हर्षवर्धन के
शासनकाल में तथा कुमार भास्कर के शासनकाल में भारत की यात्रा की | उसने अपने
भारतीय प्रवास में अपने अनुभवों को “सी – यू- की” नामक पुस्तक में लिपिबद्ध किया ,
जिससे भारत के हर्ष कालीन इतिहास की विस्तृत जानकारी मिलती है |
Question no. 3 – 3
मुहम्मद बिन तुगलक ने 1330 ई. में सांकेतिक मुद्रा का
प्रचलन किया , उसने तांबे तथा इससे मिश्रित कांसे के सिक्के प्रचलित किए थे | बरनी
के अनुसार , राजकोष में धन की कमी , साम्राज्य विस्तार की नीति को क्रियान्वित
करने हेतु धन की व्यवस्था करने के कारण मुहम्मद बिन तुगलक ने सांकेतिक मुद्रा का
प्रचलन करवाया था |
Question no. 4 – 1
ब्राह्मण साहित्य में सबसे प्राचीन ग्रन्थ ऋग्वेद है
| विद धातु से वेद शब्द बना है जिसका अर्थ होता है जानना अर्थात ज्ञान | वेद ऐसा
साहित्यिक भण्डार है , जो अनेक शताब्दियों के बीच विकसित हुआ है और जिसे पीढ़ी – दर
– पीढ़ी लोग कंठस्थ कर सुरक्षित रखते आए है , इसीलिए वेदों को श्रुति भी कहा जाता
है | वैदिकयुगिन इतिहास का प्रधान स्त्रोत वेद है जिनमे सर्वप्रमुख ऋग्वेद है एवं
वेदों को ही श्रुति कहा जाता है |
Question no. 5 – 4
19 जुलाई 1905 ई. को लॉर्ड कर्जन ने राजशाही , ढाका
और चटगाँव संभागो को बंगाल प्रान्त से अलग कर असम प्रान्त में जोड़ दिया | बंगाल
में इसका जबर्दस्त विरोध हुआ |
Question no. 6 – 4
Question no. 7 – 1
ऋग्वेद सबसे पवित्र एवं प्राचीनतम वेद है | ऋग्वेद का
अर्थ छंदों एवं चरणों से युक्त मंत्र , स्तुतियों का एक संग्रह है | इस ग्रन्थ से
तत्कालीन भारत की राजनीतिक , सामाजिक , तथा आर्थिक स्थिति के विषय में जानकारी
प्राप्त होती है | इसमें 10 मण्डल , 1028 सूक्त
, 10,580 ऋचाएं है |
Question no. 8 – 4
Question no. 9 – 3
जैनों के पवित्र ग्रन्थ सिद्धांतो को आगम के नाम से
जानते है तथा ये अर्धमागधी में लिखे गए है | जैन धर्म परम अहिंसावादी था | जैन
ग्रन्थ ‘दश्वैलिक सूत्र’ के अनुसार , “ जड़ व् चेतन दोनों प्रकार की वस्तुओ में जीव
का अस्तित्व होता है | सभी जीव सामान है ,अतः उनमे पारस्परिक समादर का भाव होना
चाहिए |
Question no. 10 – 1
सभा मूलतः एक परिवार आधिरित संस्था थी | इसमें भाग
लेने वाली महिलाओ को समावती कहा जाता था | उत्तर वैदिक काल महिलाओ की भागीदारी बंद
कर दी गई थी | इसमें ग्रामीण मामलो पर चर्चा की जाती थी और यह राजनीतिक एवं प्रशासनिक
कर्यो के साथ – साथ न्यायिक कार्य भी करती थी | समिति का महत्व ऋग्वैदिक काल के
अंतिम चरण में स्थापित हुआ था | इसमें दार्शनिक मुद्दों पर विचार किया जाता था |
राजा का निर्वाचन एवं पुननिर्वाचन समिति द्वारा किया जाता था | समिति को प्रजापति
की दुहिताएं (पुत्रियाँ ) कहा गया है | सभा एवं समिति के बीच एकमात्र अंतर यह था
कि सभा , न्यायिक कार्य भी संपन्न करती थी
जबकि समिति के साथ ऐसा नहीं था | ये मान्य विचार है कि सभा और समिति प्रजा
द्वारा निर्वाचित दो परिषदे थी |
I Hope this history question in hindi is useful for your competition examination.
Visit link to more question