Today Current Affairs In Hindi
Current Affairs - 27 Nov 2020 |
पर्यावरण संरक्षण के लिए भारत और फ़िनलैंड ने
किये एमओयू पर हस्ताक्षर
भारत और फ़िनलैंड ने 26 Nov 2020 को पर्यावरण
और जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग विकसित करने के लिए एक
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए |
इस एम्ओयू के अंतर्गत वायु और जल प्रदुषण की
रोकथाम जैसे क्षेत्रो में एक दुसरे का सहयोग शामिल है |
इजराइल PM व् अबू धाबी के राजकुमार नोबेल के
लिए नामित
अगले साल के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और आबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद
बिन जायद अल नाह्यान की उम्मीदवारी दर्ज की गई है |दोनों देशो के बीच द्विपक्षीय
स्थापित करने के मकसद से दोनों नेताओं के काम को लेकर उनके नाम नामित किए गए है |
जापान और मालदीव सबसे ईमानदार देश में शामिल
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की ताजा रिपोर्ट में
बताया गया है की भारत को एशिया का सबसे भ्रष्ट देश बताया गया है |
लगभग 39 फिसद भारतीय मानते है की उन्होंने
अपना काम करवाने के लिए रिश्वत का सहारा
लिया है जबकि कम्बोडिया में 37 फीसद और इंडोनेशिया में ये 30 फीसद है |
एशिया के सबसे ईमानदार देशो में मालदीव और
जापान संयुक्त रूप से पहले नंबर पर है |
मीठी क्रांति
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री
नरेंद्र सिंह तोमर ने 26 Nov 2020 को नेशनल एग्रीकल्चर कोआपरेटिव मार्केटिंग
फेडरेशन of इंडिया लिमिटेड (नाफेड) के शहद किसान उत्पादन संगठन (FPO) कार्यक्रम का
उद्घाटन किया |
मीठी क्रांति के तहत 10 हजार FPO बनाने की केंद्र
सरकार की योजना के अंतर्गत 5 राज्यों में मधुमख्खी पालको / शहद संग्राहको के 5 FPO
का शुभारम्भ 26 Nov 2020 को किया |
ये FPO
मध्य प्रदेश में मुरैना , पश्चिम बंगाल में सुंदरबन , बिहार में पूर्वी
चंपारण , राजस्थान में भारत पुर और उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले में नाफेड के
सहयोग से बने है |
10 हजार नए कृषक उत्पादक संगठन बनने पर छोटे –
मझोले किसानो के जीवन में बदलाव आयगा और इनकी आय काफी बढ़ेगी , वंही “मीठी –
क्रांति” से दुनिया में भारत का महत्वपूर्ण स्थान बनेगा |
UNDP और इन्वेस्ट इंडिया ने भारत के लिए SDG
इन्वेस्टर मैप लांच किया
UNDP और इन्वेस्टइंडिया ने भारत के लिए SDG
(सतत विकास लक्ष्य ) इन्वेस्टर मैप ( निवेशक मानचित्र ) लांच किया है |इसमें सतत
विकास लक्ष्य में सक्षम 6 महत्वपूर्ण क्षेत्रो में निवेश अवसर वाले 18 दिखाए गए है
|
SDG इन्वेस्टर मैप की प्रमुख विशेषताएं
· निवेश अवसर वाले 18
क्षेत्रों (आईओए) में से 10 पहले से ही निवेश योग्य परिपक्व
क्षेत्र हैं। जिनकी प्राइवेट इक्विटी और उद्यम पूंजी गतिविधि मजबूत रही है। निवेश
अवसर वाले इन क्षेत्रों की कंपनियां लाभ की संभावना दिखाती हैं। शेष 8 आईओए उभरते अवसरों वाले क्षेत्र हैं और इन क्षेत्रों में प्रारम्भिक चरण
के निवेशकों के खिंचाव को देखा है।
· मानचित्र में चिन्ह्ति
आठ सफेद स्थान दिखाए गए हैं। इन स्थानों पर निवेशक की दिलचस्पी रही है और इनमें
5-6 वर्षों के अंदर आईओए बन जाने की क्षमता है। लेकिन इसके
आगे नीति समर्थन और नीति क्षेत्र की भागीदारी जरूरी है, ताकि
इसे वाणिज्यिक रूप से आकर्षक क्षेत्र बनाया जा सके।
· चिन्ह्ति लगभग 50 प्रतिशत
आईओए में ऐतिहासिक रूप से निवेश होता रहा हैं और निवेश से 20 प्रतिशत अधिक आईआरआर की प्राप्ति हुई है।
· 84 प्रतिशत आईओए के निवेश की समय सीमा है। यह सीमा अल्पावधि
(5 वर्ष से कम) और मध्यम अवधि (5 से 15 वर्ष के बीच) की है।
अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
स्कॉटलैंड बना पीरियड प्रोडक्ट्स को मुफ्त
करने वाला दुनिया का पहला देश
स्कॉटलैंड दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है
जिसने पीरियड सम्बन्धी सभी प्रोडक्ट्स को मुफ्त कर दिया है | स्कॉटिश संसद ने
पीरियड प्रोडक्ट्स को लेकर एक बिल पास किया है |
चार सालो से चल रहे एक आन्दोलन के बाद यह कदम
शानदार पहल की गई है |
इस बिल का नाम पीरियड प्रोडक्ट्स ( फ्री
प्रोविजन ) ( स्कॉटलैंड ) एक्ट को सर्वसम्मति से पाद कर दिया गया है | अब लीगल अथोरिटीज
के लिए जरूरतमंद लोगो को ये सामान उपलब्ध करना जरुरी है |
पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर को मिला अपना पहला
गिरजाघर
पाकिस्तान में ‘फर्स्ट चर्च of युनक (किन्नर
) नाम का यह गिरजाघर केवल ट्रांसजेंडर
ईसाइयो के लिए है |
किन्नर शब्द दक्षिणी एशिया में अक्सर महिला
ट्रांसजेंडर के लिए उपयोग किया जाता है और कुछ लोग इसे अपमानजनक मानते है |
गिरजाघर की पादरी और सह संस्थापक गजाला शफीक
है |