Today Current Affairs In Hindi - 31 Jan 2021
प्रबुद्ध भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जनवरी को रामकृष्ण मिशन की मासिक पत्रिका “प्रबुद्ध भारत” के 125वे समारोह का संबोधित करेंगे | इस समारोह का आयोजन मायावटी स्थित अद्वैत आश्रम कर रहा है |
भारतीय संस्कृति, आध्यामिकता , दर्शन , इतिहास, मनोविज्ञान , कला और अन्य सामाजिक मुद्दो पर कई महान हस्तियों ने अपने लेखन के माध्यम से प्रबुद्ध भारत के पन्नो पर अपनी छाप छोड़ी है |
प्रबुद्ध भारत पत्रिका भारत के प्राचीन आध्यामिक ज्ञान के सन्देश को प्रसारित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम रही है |
इसका प्रकाशन चेन्नई से शुरू किया गया th जंहा से डॉ साल तक इसका प्रकाशन होता रहा |
अप्रैल 1899 में पत्रिका के प्रकाशन का स्थान अद्वैत आश्रम में स्थानांतरित कर दिया गे ओर तब से इसका वंही से प्रकाशन हो रहा है |
मथुरा – झाँसी नई रेल लाइन
सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा और झाँसी के बीच नई रेल लाइन बिछाने के लिए (ताज ट्रेपेजियम जोन)(टीटी जेड) ने 4108 पेड़ काटने की अनुमति दे दी है|
टीटीजेड करीब 10,400 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र है जो उत्तरप्रदेश के आगरा , फिरोजाबाद , मथुरा , हाथरस और एटा तथा राजस्थान के भरतपुर जिले में फैला हुआ है |
प्रस्तावित रेल खंड लगभग 274 किलोमीटर का जिसमे से 80 किलोमीटर हिस्सा टीटीजेड से होकर गुजरता है |
आर्थिक समीक्षा 2021
आर्थिक समीक्षा में कहा गया है की भारत अस्थायी तौर पर या ठेके तथा ऐप और वेबसाइट के जरिए सेवा देने वाले कर्मचारियों के मामले में एक बड़े केंद्र के रूप में उभरा है |
संसद में पेश 2020 – 2021 की आर्थिक समीक्षा में कहा गया है <लॉकडाउन के दौरान यह पाया गया की अल्पकालीन अवधि के अनुबंध पर काम तथा संगठित क्षेत्र में घर से काम करने के मामले में वृद्धि हुई है >