Today Current Affairs In Hindi - 24 Feb 2021
मिशन इन्द्रधनुष 3.0
केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री
डॉ. हर्षवर्धन ने 19 फरवरी 2021 को मिशन इन्द्रधनुष 3.0 अभियान की शुरुआत की है और
राज्यों और जिलो के अधिकारियो से प्रत्येक बच्चे तक पंहुचाने और पूर्ण टीकाकरण
लक्ष्य प्राप्त करने का आग्रह किया है |
इस अभियान का उद्देश्य मिशन मोड में
हस्तक्षेप के माध्यम से बच्चो और गर्भवती महिलाओ के पूर्ण टीकाकरण में तेजी लाना
है |
यह अभियान देश के 29 राज्यों /केंद्र शासित
प्रदेशो में पूर्व चिन्हित 250 जिलो/शहरी क्षेत्रो में चलाया जा रहा है |
आईएमआई 3.0 के लिए जारी दिशानिर्देशो के अनुसार
जिलो को कम जोखिम वाले 313 , मध्यम जोखिम वाले 152 और सबसे ज्यादा जोखिम वाले 250
जिलो में वर्गीकृत किया गया है |
शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार परियोजना
भारत सरकार , नागालैंड सरकार और विश्व बैंक
ने 23 फरवरी 2021 को नागालैंड के स्कुलो के प्रशासनिक कामकाज में सुधार के साथ ही
चुनिंदा स्कुलो में शिक्षा की प्रक्रियाओ और पढाई के माहौल को बेहतर बनाने के लिए
6.8 करोड़ डॉलर की परियोजना पर हस्ताक्षर किया है |
इस योजना के तहत , नागालैंड के 44 उच्चतर
माध्यमिक स्कुलो में से 15 को ऐसे स्कूल परिसरों के रूप में विकसित किया जाएगा ,
जंहा परियोजना अवधि के दौरान परिकल्पित सिखने के माहौल को तैयार किया जा सकता है |
अन्तराष्ट्रीय पुर्नगठन एवं विकास बैंक से
मिलने वाला 6.8 करोड़ डॉलर के कर्ज परिपक्वता अवधि 14.5 वर्ष होगी , जिसमे 5 साल की
ग्रेस अवधि भी शामिल है |
ईरान सरकार का फ़तवा
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई
ने 22 फरवरी 2021 को एक नया फ़तवा जारी कर दिया है जिसमे कहा गया है की कार्टून
एनिमेटेड फीचर्स में महिलाओ को हिजाब पहने हुए दर्शाया जाना चाहिए |
आपको बता दें कि ईरान में फिल्म उद्दोग में
जगह – जगह पर सेंसरशिप के सख्त कानून है | पर्दे पर पुरुषो और महिलाओ के बीच
शारीरिक संबंध जैसे सीन दिखाने पर प्रतिबन्ध है और अपमानजन माने जाने वाले सभी
दृश्यों को अक्सर सेंसर कर दिया जाता है |
चेंजिंग द वे वी मूव
परिवहन को सुरक्षित और दुर्घटना रहित बनाने
के लिए भारत और स्वीडन द्वारा संयुक्त रूप से हैकथौन का आयोजना किया जा रहा है |
डिजिटल तरीके से स्वीडन – इंडिया मोबिलिटी हैकथौन “चेंजिंग द वे वी मूव” का आयोजना
26 – 28 फरवरी के बीच किया जाएगा , जिसमे भाग लेने के लिए कोई भी 25 फरवरी तक
पंजीकरण करा सकता है | हैकथौन की अवधि 42 घंटे की होगी |
मुंबई स्थित स्वीडन दूतावास में कौंसुलेट
जनरल ऑफ़ स्वीडन और स्वीडिश इंस्टिट्यूट इसमें हिस्सा लेंगे | हैकथौन का मुख्य मकसद
भविष्य के परिवहन को लेकर आधुनिक विचारो को सामने लाना है |
चुनौतियाँ – यातायात के दौरान घातक दुर्घटनाओ
की रोकथाम सुरक्षित और स्थाई परिवहन , यातायात क्षेत्र से वायु प्रदुषण , कनेक्टेड
वाहनों और स्थाई लोजिस्टिक्स के लिए बुनियादी सुविधाएं |
हैकथौन में भारत और स्वीडन के छात्र , उद्धमी
, शोधकर्ता , पेशेवर , डेवलपर्स , डिजाईनरो , क्रिएटिवस और परिवहन विशेषज्ञ आदि
हिस्सा ले सकते है |