Today Current Affairs In Hindi - 3 Mar 2021
उदयपुर विज्ञानं केंद्र
त्रिपुरा के राज्यपाल श्री रमेश बैस ने 28 फरवरी 2021 को त्रिपुरा के लोगो के नाम उदयपुर विज्ञान केंद्र समर्पित किया | केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल इस विज्ञान केंद्र के उद्घाटन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे |
माँ बम्लेश्वरी देवी मंदिर
केन्द्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल
ने 2 मार्च को वेर्चुअल माध्यम से छतीसगढ़ के डोंगरगढ़ में “माँ बम्लेश्वरी देवी
मंदिर का विकास” परियोजना की आधारशिला रखी है |
यह परियोजना पर्यटन मंत्रालय , नई दिल्ली द्वरा प्रशाद (पीआरएएसएचडी) योजना के तहत
स्वीकृत की गई है |
इस मंदिर के विकास के लिए 43.33 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत के साथ पर्यटन मंत्रलय द्वरा अनुमोदित की गई है |
युद्धाभ्यास डेजर्ट फ्लैग V|
डेजर्ट फ्लैग युद्धाभ्यास संयुक्त अरब अमीरात वायु सेना की मेजबानी में आयोजित एक वार्षिक बहुराष्ट्रीय बड़ा युद्ध अभ्यास है | भारतीय वायु सेना , संयुक्त अरब अमीरात , संयुक्त राज्य अमेरिका , फ़्रांस , सऊदी अरब , दक्षिण कोरिया और बहरीन की वायु सेनाओं के सह अव्ह्यास डेजर्ट फ्लैग – V| में पहली बार बाग़ ले रही है |
यह अभ्यास संयुक्त अरब अमीरात के अल – दाफरा एयरबेस पर 3 मार्च – 21 मार्च 2021 तक निर्धारित है
|
नारी शक्ति सम्मान – 2021
स्वर्ण भारत महिला सशक्तिकरण बोर्ड ने भारत की सबसे प्रेरणादायी महिला के रूप में उज्जैन की ममता सांगते का चयन नारी शक्ति सम्मान – 2021 के लिए किया है |
यह सम्मान उने 10 मार्च को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा |
कैच द रेन अभियान
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने इस अभियान की शुरुआत की है | इस अभियान के तहत बारिश के हर बूंद पानी को सहेजने को लेकर सौ दिनों का एक देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है |
यह अभियान 1 अप्रैल से 30 जून तक चलाया जाएगा जिसमे सरकार के साथ मंत्रालय हिस्सा लेंगे |
इस अभियान में देश के 623 जिलो में चलेगा और गाँवों को भी यजना से जोड़ा जाएगा |
इस दौरान भूजल की भारी कमी वाले चिन्हित ब्लॉक , जिलो और राज्यों को
लक्षित करके 6000 करोड़ रूपये की लागत वाली अटल भूजल योजना शुरू की गई है |